अमेज़न के जंगल में गुम हुए 30-वर्षीय बोलिवियाई शख्स को 31 दिन बाद रेस्क्यू किया गया है। शख्स ने बताया कि इस दौरान वह कीड़े खाकर व अपना पेशाब पीकर ज़िंदा रहा और ईश्वर ने उसे एक नया जीवन दिया है। अमेज़न के जंगल में शिकार करने गया शख्स 25 जनवरी को अपने दोस्तों से बिछड़कर गुम हो गया था।