केएल राहुल पिछले 31 साल में लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। 29-वर्षीय राहुल ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 212 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले रवि शास्त्री ने जुलाई 1990 में भारतीय ओपनर के तौर पर लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़ा था।