बेंगलुरु में 311 बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले एक स्कूटर चालक ने अपना लंबित ₹1.6 लाख का जुर्माना भर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शख्स का स्कूटर ज़ब्त किए जाने के बाद उसने जुर्माना भरा। जुर्माना भरते समय शख्स को सौंपी गई चालान की रसीद की लंबाई करीब 20 मीटर थी जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।