32% गिरा कोल इंडिया का मुनाफा, फिर भी निवेशकों को हर शेयर पर देगी ₹10.25 का फायदा
सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजों का एलान किया है। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32% गिरकर ₹4,262.64 करोड़ रह गया। यह कंपनी द्वारा अप्रैल-जून में दर्ज किए गए ₹6,274.8 करोड़ के प्रॉफिट से भी 52% कम है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹10.25/शेयर का अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।