inshorts

32% तक उछल सकते हैं सुज़लॉन के शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर सुज़लॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर दोबारा 'बाय' रेटिंग दी है। वहीं, फर्म ने सुज़लॉन के लिए ₹78 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जो बुधवार के बंद भाव से 31.6% की संभावित तेज़ी दिखाता है। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर बुधवार को 0.49% बढ़कर ₹59.27 पर बंद हुए।