32,000+ पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PET के केंद्रों व तारीखों में हुआ बदलाव

UPPRPB ने बारिश व ग्राउंड में जलभराव के कारण 32,679 पदों के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस-समकक्ष पदों की भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के केंद्र-तिथियों में बदलाव किया है। पीएसी मुरादाबाद, पीएसी गाज़ियाबाद, पीएसी मिर्ज़ापुर व पुलिस लाइंस बरेली में 1 अक्टूबर को निर्धारित PET अब 8 अक्टूबर को होगी और 3-अक्टूबर की PET निर्धारित शेड्यूल पर होगी।

Load More