34 दिन बाद दबोचा गया प्रज्वल रेवन्ना, क्या हैं उसके गुनाह?
यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे जनता दल सेक्यूलर (JDS) के सस्पेंड नेता प्रज्वल रेवन्ना को आज SIT ने गिरफ्तार कर लिया. 27 अप्रैल को जर्मनी भागे प्रज्वल 34 दिनों बाद शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे. उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही एसआईटी ने अरेस्ट कर लिया.