inshorts

34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में न्यूयॉर्क की महिला ने पूरी की 7वीं मैराथन, 4 घंटे में 42 किमी दौड़ी

न्यूयॉर्क (अमेरिका) की डिर्ड्रे कीन नामक 38-वर्षीय महिला ने 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में न्यूयॉर्क सिटी मैराथन पूरी की। उन्होंने एक ही साल में दुनिया की 7 बड़ी मैराथन दौड़ पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। 1 नवंबर को उन्होंने आखिरी मैराथन 4 घंटे 6 मिनट 55 सेकंड में पूरी की। डॉक्टर की सलाह से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।