348 दिनों में पहली बार कोई ODI मैच हारा ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 46-रन (डीएलएस पद्धति) से हरा दिया है। यह 348-दिन में पुरुष वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की 14 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। पुरुष वनडे क्रिकेट में यह जीत का दूसरा सबसे लंबा सिलसिला था।