यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की स्टडी के अनुसार, मिड एज 35-45 साल में हार्ट डैमेज का सीधा असर आगे चलकर दिमाग पर पड़ता है। जिन लोगों में दिल को हल्का नुकसान पहुंचाने वाला प्रोटीन ट्रोपोनिन ज़्यादा था उनमें बाद में डिमेंशिया का खतरा 38% अधिक मिला। दरअसल, दिल में मौजूद ट्रोपोनिन तब बढ़ता है जब हार्ट मसल्स को नुकसान होता है।