बिना कोडिंग के IT पेशेवरों ने वॉट्सऐप से 35 मिनट में बनाए 57 AI एजेंट्स

हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित एक कार्यक्रम में 38 IT पेशेवरों ने बिना कोडिंग और लैपटॉप के सिर्फ WhatsApp चैटबॉट के ज़रिए 35 मिनट में 57 AI एजेंट्स बना दिए। औसतन हर एजेंट 43 सेकेंड में तैयार हुआ। Future Proof India के बॉट से बैंकिंग और HR क्षेत्र के लोगों ने 'लोन प्री-स्क्रीनर' जैसे उपयोगी टूल बनाए।