35 वर्षीय पूर्व शिक्षिका ने US में छात्र के साथ किया सेक्स, हुई गिरफ्तार

टेक्सस (अमेरिका) के एक स्कूल की 35-वर्षीय पूर्व शिक्षिका को जून 2023 में एक छात्र संग सेक्स करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी साबित होने पर पूर्व शिक्षिका को इस मामले में 20 साल तक की जेल की सज़ा मिल सकती है। अगस्त 2021 से स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने जून 2023 में इस्तीफा दे दिया था।