35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले ज़रूर कराएं ये 3 टेस्ट
आरएमएल हॉस्पिटल के महिला रोग विभाग में असोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सलोनी चड्ढा ने बताया है कि 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले ब्लड शुगर टेस्ट ज़रूर कराएं क्योंकि शुगर लेवल का असंतुलन मां-बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही थायरॉइड का टेस्ट और हीमोग्लोबिन या कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट भी ज़रूर कराएं।