35 साल की महिला से शादी करने वाले यूपी के बुज़ुर्ग की सुहागरात बनी आखिरी रात, क्या बोली पत्नी?

जौनपुर (यूपी) में 35 वर्षीय महिला से शादी करने वाले एक 75 वर्षीय बुज़ुर्ग अगली सुबह ही मृत मिले हैं। मृतक की पत्नी ने बताया है, "हम देर रात तक बातें करते रहे, सुबह उनकी (बुज़ुर्ग) तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल लेने जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।