35 साल पहले होटल में खाने का बिल चुकाना भूले कर्नाटक के शख्स ने वापस आकर मांगी माफी, भरा बिल

मंगलुरु (कर्नाटक) में बीते दिनों एक शख्स 35-साल पहले एक होटल में खाए खाने का बिल चुकाने पहुंचा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय भीड़भाड़ के चलते शख्स बिल चुकाना भूल गया था व बीते दिनों किसी काम से इलाके में आने पर उसे अपनी गलती याद आई। बकौल रिपोर्ट्स, उसने होटल के मालिक से गलती के लिए माफी भी मांगी।