350 साल से अधिक समय पहले बहामास में डूबे स्पेन के जहाज़ के अवशेषों में कीमती रत्नों से जड़े पेंडेंट और सोने की चेन समेत अनमोल कलाकृतियां मिली हैं। खोया हुआ खज़ाना बहामास और अमेरिका के समुद्री पुरातत्वविदों को मिला है। खज़ाने को लिटिल बहामा बैंक के पास 13 किलोमीटर से अधिक में फैले मलबे के बीच खोजा गया।