अमेरिकी बहुराष्ट्रीय बैंकिंग कंपनी सिटीग्रुप ने हाल ही में अपने ग्लोबल तकनीकी कार्यबल की पुनर्रचना के तहत चीन में मौजूद लगभग 1,000 तकनीकी नौकरियां भारत के बिज़नेस सपोर्ट सेंटर्स में स्थानांतरित कर दी हैं। गौरतलब है, कंपनी ने चीन में 3,500 लोगों को नौकरी से निकालने के बाद यह कदम उठाया है। सिटीग्रुप के भारत में 33,000 कर्मचारी हैं।