रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेनी सेना ने एक बयान में कहा है कि उसने करीब 3,500 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, अनुमानित तौर पर 102 रूसी टैंक और 8 हेलीकॉप्टर सहित 22 विमान नष्ट किए गए हैं। यूक्रेनी सेना ने बताया है कि उसने लगभग 200 रूसी सैनिकों को बंदी भी बनाया है।