अलीबाग (महाराष्ट्र) में ज़िला पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल को 35-वर्षीय विवाहिता का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता आरोपी को जानती थी और 6-साल पहले उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। बकौल पुलिस, "शिकायतकर्ता के अनुसार...आरोपी उसे धमकी देता था कि उसके पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा।"