'36 ऑल आउट' वीडियो शेयर कर पाक फैन ने उड़ाया भारत का मज़ाक, हर्षा बोले- 'बड़ा सोचो'
एक पाकिस्तानी फैन ने 2020 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के '36 ऑल आउट' की हाइलाइट्स 'X' पर शेयर कर भारतीय टीम का मज़ाक उड़ाया है। इस पर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जवाब दिया, "जब आप किसी की मुसीबत में अपनी खुशी तलाशते हैं...तो आप छोटे बने रहते हैं...इसलिए बड़ा सोचो...आपको एक शानदार दुनिया मिल सकती है।"