36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट दिए जाने का हुआ एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश करते हुए 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट दिए जाने का एलान किया। सीतारमण ने कहा, "37 और दवाओं व मरीज़ सहायता से संबंधित 13 नई योजनाओं को भी...बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दी जाएगी...बशर्ते इन्हें मरीज़ों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाए।"