सुचिका तरियाल ने महिलाओं की ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) 60 किग्रा क्वॉर्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगल्मा को 2-0 से हराकर भारत के लिए एशियन गेम्स में पहला MMA पदक पक्का कर लिया है। 36 वर्षीय सुचिका सेमीफाइनल में हैं जिससे उनका कम-से-कम कांस्य जीतना तय है। पहली बार एशियन गेम्स-2026 में MMA को शामिल किया गया है।