inshorts

36 साल में पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचा मोरक्को

फीफा विश्व कप-2022 में गुरुवार को ग्रुप-एफ के अपने अंतिम मुकाबले में मोरक्को ने कनाडा को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की। मोरक्को अपने 3 ग्रुप मैचों में 7 अंक अर्जित कर ग्रुप-एफ में शीर्ष पर रहा। मोरक्को फीफा विश्व कप इतिहास में दूसरी बार और पिछले 36 साल में पहली बार नॉकआउट में पहुंचा है।