37 वर्षीय महिला ने केरल में बस में बच्ची को दिया जन्म
केरल में 37-वर्षीय महिला ने बुधवार को बस में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ड्राइवर ने बस को नज़दीकी अस्पताल पहुंचा दिया और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से उसने बस में बच्ची को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में महिला व नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे दोनों स्वस्थ हैं।