38-वर्षीय पर्वतारोही की माउंट एवरेस्ट पर हुई मौत, बैठी हुई अवस्था में मिला शव

नेपाली पर्वतारोही निमी तेनजी शेरपा (38) की माउंट एवरेस्ट पर मौत हो गई है। कई बार एवरेस्ट चढ़ चुके निमी कैंप-2 तक चीज़ें ले जा रहे थे और उनका शव कंधे पर बैकपैक के साथ बैठी अवस्था में मिला। चढ़ाई अभियान आयोजित करने वाली कंपनी ने कहा, "कोई हादसा नहीं हुआ...शुरुआती मेडिकल जांच में इसकी वजह हाई-ऐल्टीट्यूड सिकनेस लगती है।"