inshorts

39% तक बढ़ेंगे स्विगी-ज़ोमैटो के शेयर प्राइस, ब्रोकरेज फर्म ने जताया भरोसा; बढ़ाया टारगेट

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म्स स्विगी व ज़ोमैटो (इटरनल) के शेयरों में तेज़ी की उम्मीद जताई है। बकौल यूबीएस, इटरनल का भाव उसके मौजूदा भाव (₹325.80) से 22% व स्विगी (₹422.20) का शेयर 39% चढ़ सकता है। यूबीएस ने वर्ष 2027-2030 के लिए इटरनल-स्विगी के क्विक कॉमर्स ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू एस्टिमेट में 15-30% की बढ़ोतरी भी की है।