39 वर्षीय हार्ट सर्जन की चेन्नई के अस्पताल में काम करते वक्त कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

चेन्नई के एक अस्पताल में काम करते वक्त 39-वर्षीय हार्ट सर्जन डॉक्टर जी. रॉय की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई है। मशहूर डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि साथियों ने सीपीआर, तत्काल एंजियोप्लास्टी, इंट्रा-एओर्टिक बैलून पंप और ईसीएमओ के ज़रिए रॉय की जान बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Load More