अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस में दिसंबर 2021 में उपभोक्ता मूल्य महंगाई दर सालाना आधार पर 1982 के बाद सर्वाधिक रही। दिसंबर 2021 में महंगाई दर इससे पिछले वर्ष के समान माह के मुकाबले 7% अधिक दर्ज की गई। घर व इस्तेमाल किए गए वाहनों की कीमतों में इज़ाफे ने इसमें सर्वाधिक योगदान दिया।