inshorts

3-फीट 4-इंच लंबे प्रतीक ने बनाया सबसे छोटे पुरुष प्रतिस्पर्धी बॉडी-बिल्डर होने का रिकॉर्ड

रायगढ़ (महाराष्ट्र) के 25-वर्षीय बॉडी-बिल्डर प्रतीक मोहिते को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे छोटे प्रतिस्पर्धी बॉडी-बिल्डर (पुरुष) के रूप में मान्यता दी है। 3-फीट 4-इंच लंबे प्रतीक ने 2012 में बॉडी-बिल्डिंग शुरू की थी और उन्होंने 40 से अधिक इवेंट्स में हिस्सा लिया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा कि उनका सपना मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का है।