ऑस्ट्रेलिया के एक जंगल में लापता हुआ एक 3-वर्षीय बच्चा तीन दिनों के बाद मिल गया है। ऑटिज़्म से ग्रसित ऐंथनी 'एजे' एफलाक जिस वक्त जंगल में लापता हुआ उस समय उसने केवल एक टी-शर्ट और नैपी पैंट पहनी हुई थी। काफी लंबे चले अभियान के बाद एक हेलीकॉप्टर ने बच्चे को एक नाले में पानी पीते देखा।