सनी आर गुप्ता नामक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से 4 किमी की कैब राइड के लिए उसे ₹1500 किराया और 17 मिनट की वेटिंग दिख रही थी। बकौल सनी, उसने पिकअप लोकेशन में हल्का बदलाव किया जिसके बाद किराया ₹79 हो गया। उन्होंने ड्राइवर को अतिरिक्त ₹50 की टिप दी।