4 गुना बढ़ा टाटा स्टील का मुनाफा, 3 महीने में कमा लिए ₹3,102 करोड़; फोकस में रहेंगे शेयर
टाटा स्टील ने जुलाई-सितंबर 2025 में ₹3,102 करोड़ का मुनाफा कमाया है जो पिछले साल की समान अवधि के ₹833 करोड़ से 272% अधिक है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹58,689 करोड़ हो गया। यह बढ़त कंपनी की नीदरलैंड्स व भारतीय यूनिट के EBIDTA बढ़ने व यूके में नुकसान कम होने के कारण हुई है।