झुंझुनूं (राजस्थान) के ज़िला अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सकों द्वारा 4-घंटे पहले मृत घोषित किए गए एक शख्स की श्मशान में चिता पर रखते ही सांसें चलने लगीं जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पीएमओ समेत 3 डॉक्टर निलंबित किए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मूक-बधिर शख्स को 2-घंटे फ्रीज़र में रखा गया व उसका पोस्टमॉर्टम भी किया गया।