4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स संग अंतरिक्ष पहुंचा चीन का 'शेनझोउ-21' यान, हाई स्पीड का बनाया रिकॉर्ड
चीन का अंतरिक्ष यान 'शेनझोउ-21' 4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर सफलतापूर्वक उसके अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। यह अंतरिक्षयान रिकॉर्ड समय में स्टेशन तक पहुंचा जो पिछले अभियानों से तीन घंटे तेज़ रहा। यह पहली बार है जब चीन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर चूहे भेजे हैं जिनके ज़रिए माइक्रोग्रैविटी में उनके व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा।