बिहार में दिल्ली-कोलकाता हाईवे के एक हिस्से पर चार दिनों से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। इस क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे वाहनों को अस्थायी डायवर्ज़न से गुजरना पड़ा व सड़कों पर गड्ढे व जलभराव के चलते लंबा जाम लग गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वाहन 24 घंटे में सिर्फ 5 किलोमीटर ही चल पा रहे हैं।