अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि वेनेज़ुएला पर हमले की योजना 4 दिन पहले बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के चलते हमले को टाल दिया गया। ट्रंप ने बताया कि हमले के दौरान वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपने 'किले' में मौजूद थे। अमेरिका ने निकोलस की पत्नी को भी कब्ज़े में लिया है।