प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के मद्देनज़र पुलिस ने गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित सरस्वती अपार्टमेंट के निवासियों से 19-22 नवंबर तक बालकनी में कपड़े न लटकाने को कहा है। पुलिस ने कहा कि अगर अपार्टमेंट में रहने कोई नया व्यक्ति आए तो थाने को सूचना दें। दरअसल, यह बिल्डिंग पुलिस मुख्यालय के सामने है जहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा।