4 दिसंबर को आंध्र, ओडिशा के तटों से टकरा सकता है चक्रवात जवाद; आईएमडी का अलर्ट जारी
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि चक्रवाती तूफान 4 दिसंबर की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। विभाग ने आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाके और ओडिशा के दक्षिणी तटीय इलाके में 3 दिसंबर की शाम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।