पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आकर बसीं सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा ने मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा (यूपी) के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। गौरतलब है, पबजी खेलते हुए भारत के सचिन मीणा से प्यार होने के बाद सीमा 2023 में अपने बच्चों संग भारत आ गई थीं।