4 बजे उठने की आदत ने मुझे और भी आलसी बना दिया थाः मामाअर्थ की को-फाउंडर गज़ल अलघ

मामाअर्थ की को-फाउंडर गज़ल अलघ ने कहा है कि वह सुबह 4 बजे उठने से ज़्यादा आलसी बन गई थीं। उन्होंने लिखा, "कुछ साल पहले मैंने खुद को यह सोचकर 4 बजे उठने पर मजबूर किया कि मैं ज़्यादा प्रोडक्टिव बनूंगी लेकिन इसके विपरीत इससे मुझे नींद की कमी, चिड़चिड़ापन, थकान हुई और मेरे शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ा।