चैटजीपीटी की निर्माता ओपनएआई ने हेल्थ केयर स्टार्टअप टॉर्च का अधिग्रहण कर लिया है। टॉर्च को चार लोगों की टीम चला रही थी और ओपनएआई ने कथित तौर पर स्टार्टअप को ₹900 करोड़ में खरीदा है। टॉर्च का मुख्य काम व्यक्तिगत मेडिकल डेटा को एक ही जगह इकट्ठा करना है ताकि उसे एआई द्वारा समझा और उपयोग किया जा सके।