दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया है कि एलएनजेपी अस्पताल में 30 दिसंबर तक ओमीक्रॉन के 70 मरीज़ भर्ती हुए जिनमें से 50 मरीज़ डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। कुमार ने बताया, "अधिकतर मरीज़ों में लक्षण नहीं थे। 70 में से सिर्फ चार मरीज़ों को हल्का बुखार, गले में इंफेक्शन, कमज़ोरी और दस्त थे।"