प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 4 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹1,625 करोड़ की आर्थिक सहायता जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएमएफएमई के तहत 7,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹25 करोड़ की आरंभिक राशि जारी की। इस दौरान उन्होंने इन समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद भी किया।