4 लुटेरों ने मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर के घर में घुसकर उन पर किया हमला व गहने चुराए
मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर जोआओ कैंसिलो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में खुलासा किया है कि 4 लुटेरों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था और घर से गहने चुराए। कैंसिलो ने अपने और अपने परिवार का बचाव करने के दौरान लगी चोट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जब आप विरोध करते हैं तो ऐसा ही होता है।"