4 लोगों ने लड़की की बहन के सहयोग से यूपी में किया उसका गैंगरेप, बाद में की हत्या: पुलिस

पुलिस के अनुसार, लखीमपुर खीरी (यूपी) में 4 लोगों ने 12-वर्षीय लड़की का गैंगरेप किया और इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसके हाथ पकड़े हुए थे। लड़की की बाद में आरोपियों ने हत्या की थी और मामले में 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, पीड़िता ने बड़ी बहन के चारों आरोपियों से अवैध संबंधों का विरोध किया था।