inshorts

4 वर्षों में 22 राज्यों को दिया गया ₹3.6 लाख करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज़: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि पिछले 4 वर्षों में 22 राज्यों को 50 वर्ष की ब्याज-मुक्त कर्ज़ स्कीम के तहत करीब ₹3.6 लाख करोड़ दिए जा चुके हैं। बकौल सीतारमण, पिछले 11 वर्षों में 88 एयरपोर्ट चालू हुए हैं और करीब 31,000 किलोमीटर लंबी नई रेल पटरियां बिछाई गईं व मेट्रो नेटवर्क 4 गुना बढ़ा है।