4 साल के बोनस में मिला कप का सेट, कर्मचारी ने पैरों से कुचला; वीडियो हुआ वायरल
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कथित तौर पर दिवाली पर कंपनी से मिले बोनस के कप सेट को तोड़ता नज़र आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि कर्मचारी कंपनी में 4 साल से काम कर रहा है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "ऐसी घटिया सोच रखने वाली कंपनियों को...सबक मिलना ही चाहिए।"