4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत! मच्छरदानी काटकर उठाया, खून से लथपथ मिली

हुगली (पश्चिम बंगाल) में रेलवे शेड में दादी के बगल में सो रही एक 4-वर्षीय बच्ची को उठाकर उसका यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची को मच्छरदानी काटकर उठाया गया था और वह एक नाले के पास खून से लथपथ व नग्न अवस्था में मिली। पुलिस आरोपी की पहचान करके जांच में जुटी है।