4 साल पहले घर से चला गया था: फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ पकड़े गए डॉ मुज़म्मिल की मां
फरीदाबाद (हरियाणा) में विस्फोटक के साथ पकड़े गए डॉक्टर मुज़म्मिल की मां नसीमा ने कहा है, "वह करीब 4 साल पहले घर से चला गया था।" उन्होंने कहा, "मुज़म्मिल दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था लेकिन इस दौरान हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी...जब उसे गिरफ्तार किया गया तो हमें दूसरों से पता चला।"