4 साल बाद इंटरनैशनल मार्केट में लौटा भारत का गेहूं, बांग्लादेश ने तुरंत बुक कर डाले 2 लाख टन

भारत द्वारा गेहूं निर्यात से 4-साल बाद प्रतिबंध हटाए जाने के बाद बांग्लादेशी आयातकों ने 2,00,000 टन से अधिक गेहूं की बुकिंग की है। वहां पिछले महीने गेहूं की कीमतें 17% से अधिक बढ़ी थीं। 2022 में भारत के प्रतिबंधों के बाद बांग्लादेश रूस, यूक्रेन और अर्जेंटीना से गेहूं लेता था। श्रीलंका ने भी 60,000 टन का सौदा किया है।

Load More